महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति । MS Dhoni Networth, Lifestyle, IPL Income in 2023

Deal Score0
Deal Score0
MS Dhoni Networth

परिचय

महेंद्र सिंह धोनी जिन्हे प्यार से सब लोग एमएस धोनी के नाम से जानते हैं उन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है, अब तक के भारत के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के सबसे सफल और प्रसिद्ध क्रिकेटरों में से एक हैं महेंद्र सिंह धोनी। एमएस धोनी ने अपने 15 साल से भी अधिक के करियर में कई ऊंचाई हासिल की है और आज विश्व में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं होगा जो महेंद्र सिंह धोनी को न जानता हो वह पूरे विश्व के आइकन बन गाय हैं। क्रिकेट के मैदान में महारथ हासिल करने के साथ साथ एमएस धोनी ने कड़ी मेहनत से बहुत संपत्ति कमाई है जिससे वह दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों की गिनती में आते हैं। इस लेख में, हम महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति के साथ साथ उनकी आय के विभिन्न स्रोतों के बारे में जानेंगे।

नाम (Name)महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)
उपनाम (NicName)माही
पिता का नाम (Father Name)पान सिंह धोनी
जन्म (Date of Birth)07 जुलाई, 1981
खानदान (family)साक्षी धोनी (पत्नी)
काम (Profession)क्रिकेटर
भूमिका (Role)विकेटकीपर – बैट्समैन
सालाना इनकम (Annual Income)30+ करोड़
टोटल सम्पत्ति (Total Assets)अनुमानित 1250 करोड़
शर्ट संख्या (Juresy Number)7
टीम्स (Teams)भारत और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

महेंद्र सिंह धोनी की 2023 में कुल संपत्ति (Mahendra Singh Dhoni Net Worth in 2023)

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पता चला है की एमएस धोनी की कुल संपत्ति लगभग 170 मिलियन डॉलर आंकी गई है, जोकि भारतीय रुपयों में करीब 1250 करोड़ रूपए होते हैं। एमएस धोनी का मुख्य आय का स्रोंत क्रिकेट से आने वाली सैलरी है, इसके अलावा विज्ञापनों से होने वाली कमाई का भी धोनी की संपत्ति में बड़ा हिस्सा है।

और पढ़े : Virat Kohli की 2022 में टोटल संपत्ति ।। Virat Kohli Total Net Worth ,2023 शिखर धवन की कुल संपत्ति | Shikhar Dhawan Net Worth, Lifestyle in Hindi

  • महेंद्र सिंह धोनी की भारतीय टीम से कमाई-

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से क्रिकेट खेलते थे लेकिन फिर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया और वह केवल आईपीएल खेलते हैं, फिर भी अगर हम पूर्व की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के कप्तान भी रह चुके हैं और वह दुनिया के सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले क्रिकेटरों में से एक थे। रिपोर्ट्स के अनुसार एमएस धोनी हर वर्ष भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी की (BCCI) से करीब 15 करोड़ रुपए कमाते थे इसके साथ साथ उन्हें हर मैच या टूर्नामेंट खेलने पर अलग से बोनस दिया जाता था, अगर हम सब मिला लें तो धोनी ने बीसीसीआई से अब तक करीब 150 करोड़ रुपए की कमाई की है।

  • महेंद्र सिंह धोनी की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से कमाई –

एमएस धोनी 2008 में आईपीएल यानी की इंडियन प्रीमियर लीग की स्थापना के बाद से ही इसका महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रेंचाइजी के कप्तान रहे हैं और उसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल से होने वाली कमाई ने भी उनकी कुल सम्पत्ति में अहम योगदान दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार एमएस धोनी को CSK की और से सालाना हर सीजन खेलने पर 15 करोड़ रुपए मिलते हैं और साथ ही मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर एक्स्ट्रा बोनस भी मिलता है, टोटल करें तो धोनी ने अब तक आईपीएल से करीब 300 करोड़ रुपए कमाए हैं और आज भी इस में इजाफा हो रहा है क्योंकि 2023 में भी धोनी CSK की और से आईपीएल खेलेंगे।

  • महेंद्र सिंह धोनी की ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई –

एमएस धोनी एक क्रिकेटर के रूप में उनके वेतन के अलावा उनकी कुल संपत्ति में विज्ञापन सौदों से भी बहुत इजाफा हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी ने बहुत ही विभिन्न क्षेत्रों में ब्रांड्स का प्रचार प्रसार किया है, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर कार्स तक उन्होंने सभी तरह के विज्ञापन किए हैं और धोनी भारत के सबसे महंगे और अधिक मांग वाले ब्रांड एंबेसडर में से एक हैं और हो भी क्यों ना धोनी की लोकप्रियता ही इतनी है।

धोनी की सबसे प्रचलित ब्रांड डील में से एक है उनकी स्पोर्ट्सवेयर ब्रांड, Reebok के साथ हुई 2006 की ब्रांड डील क्योंकि वो समय धोनी के लिए बहुत ही नया था, जिसमे उन्होंने Reebok के साथ 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट 1.5 करोड़ रुपए हर वर्ष में किया था। उसके बाद 2011 में धोनी ने उसी ब्रांड के साथ 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट 10 करोड़ रुपए सालाना में किया था। धोने ने और भी कई ब्रांड का समर्थन किया है जैसे की Spartan ओर Seven

धोनी ने हाल ही में और भी ब्रांड्स का प्रचार किया हुआ है जिनमे Orient, Videocon, TVS ओर Mahindra जेसी कंपनियां शामिल हैं। 2019 में धोनी ने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म Dream 11 के साथ डील साइन की ओर Dream 11 के ब्रांड एंबेसडर बन गए। 

और पढ़े Rohit Sharma की कुल संपत्ति 2022 । Total Net Worth of Rohit Sharma

महेंद्र सिंह धोनी का व्यक्तिगत जीवन (Personal Life of Mahendra Singh Dhoni)

एमएस धोनी का का जन्म 07 जुलाई, 1981 में रांची, बिहार (अब झारखंड) भारत में हुआ था। धोनी ने क्रिकेट खेलना बहुत ही कम उम्र से ही शुरू कर दिया था और वे बिहार अंडर-19 में भी सेलेक्ट हुए थे। बिहार में क्रिकेट के काम अवसरों के कारण वे कोलकाता में शिफ्ट हो गए थे, उसके बाद वहां अच्छा प्रदर्शन करने के कारण वे India A टीम में शामिल हो गाय थे। धोनी ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था, 2005-06 में जब धोने ने विशाखापत्तनम में पाकिस्तान के खिलाफ मैडेन सेंचुरी बनाई तब वे पूरे भारत में एक उभरते हुए सितारे की तरह छा गए थे।

महेंद्र सिंह धोनी के निवेश और उनकी संपत्ति

एमएस धोनी की संपत्ति में एक बड़ा हिस्सा उनकी कुछ प्रॉपर्टी और और कई बड़े निवेशों का भी है। महेंद्र सिंह धोनी भारत में कई सारी प्रॉपर्टियों के मालिक है, जिसमे उनका रांची का आलीशान फॉर्महाउस, मुंबई का पेंटहाउस और दिल्ली का घर शामिल है। इसके साथ साथ धोनी कई बड़ी और तेज रफ्तार वाली गाड़ियों के मालिक भी हैं, जिसमे Ferrari 599 GTO, Hummer H2 ओर Land Rover Freelander 2 शामिल हैं। धोनी को कार के साथ साथ बाइक्स का भी बहुत शौक है और उनके पास कई बड़ी और महंगी बाइक्स भी हैं।

अगर धोनी के निवेशों की बात करें तो धोनी ने बहुत सारी कंपनियों में अपना पैसा लगाया हुआ है, 2016 में धोनी ने एक बेंगलुरु के टेक स्टार्टअप Mindhouse में निवेश किया था जोकि yoga, meditation ओर fitness के कोर्स बनाती और बेंचती है, उन्होंने सोपर्ट्स टेक स्टार्टअप Run Adam ओर मोबाइल गेमिंग प्लेटफार्म GoQii में भी निवेश किया है। इसके साथ साथ हाल हीं में धोनी ने एक ड्रोन बनाने वाली कंपनी में अपना बड़ा पैसा इन्वेस्ट किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

  1. धोनी की कुल संपत्ति कितनी है 2023?

उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो वह लगभग 1040 करोड़ रुपये है. केवल आईपीएल के जरिये ही धोनी करोड़ों की इनकम कमा लेते हैं. चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 16 करोड़ की फीस लेते हैं

2. महेंद्र सिंह धोनी की मासिक आय कितनी है?

इसके अनुसार धोनी का मासिक वेतन 43,000 रुपये है।

We will be happy to hear your thoughts

Leave a reply

Fantasy Coupon Codes 2023
Logo